फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव राजपूत ने लगाया गोल्डन निशाना, 50 मी राइफल थ्री पोजीशन में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 12 Feb 2021 09:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजीव राजपूत - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत के अनुभवी निशानेबाज और टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके संजीव राजपूत ने राष्ट्रीय चयन ट्रायल में शुक्रवार को पुरुषों के 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दो बार के ओलंपियन राजपूत ने इस साल चार में से तीन ट्रायल्स में जीत दर्ज की। उन्होंने सभी ट्रायल्स के फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन


राजपूत ने अपने सभी चार ट्रायल्स में सर्वश्रेष्ठ क्वालीफाईंग स्कोर 1182 बनाया और शीर्ष पर रहकर आठ खिलाड़ियों में फाइनल में प्रवेश किया। राजपूत ने फाइनल में भी अपना कौशल दिखाया और 463.1 अंक बनाकर शीर्ष पर रहे। नीरज कुमार ने 459.6 अंक बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें