फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी, सोनम और दिव्या दिखाएंगी दमखम, कल से शुरू होेने वाली राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैंपियनशिप

Fri, 29 Jan 2021 09:39 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुश्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक और उन्हें ट्रायल में हराने वाली सोनम मलिक राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैंपियनशिप में आकर्षण का केंद्र होंगी। आगरा में 30 और 31 को होने वाली दो दिवसीय चैंपियनशिप में कुल 240 पहलवान शिरकत करेंगी। 

विज्ञापन


हंगरी में टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में जुटीं विनेश फोगट और चोटिल पूजा ढांडा इस चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी। वहीं वेटरन पहलवान गुरशरणप्रीत कौर, निर्मला के अलावा दिव्या काकरान रेलवे की बी टीम के लिए इस चैंपियनशिप में उतरने जा रही हैं। 

सभी पहलवानों को 72 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाने पर ही खेलने की अनुमति दी जाएगी। साक्षी रेलवे के लिए और सोनम हरियाणा के लिए 62 किलो भार वर्ग में उतरेंगी। अंशु मलिक 57 किलो में हरियाणा के लिए जोर आजमाएंगी। एशियाई चैंपियनशिप में रजत जीतने वाली सरिता भी चैंपियनशिप में खेलेंगी। दिव्या को ट्रायल में हराने वाली रितु मलिक रेलवे ए टीम से खेल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें