टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम का चयन मार्च में हो जाएगा। तीरंदाजी संघ ने ओलंपिक का अंतिम ट्रायल पांच से आठ मार्च को आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे में कराने का फैसला लिया है। इस ट्रायल में पुणे में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में शामिल आठ-आठ पुरुष और महिला तीरंदाज शिरकत करेंगे। इनमें से पहले चार तीरंदाज ए और बाद के चार बी टीम में शामिल होंगे। महिला ए टीम ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व कप में जबकि पुरुष ए टीम के शीर्ष तीन तीरंदाज ओलंपिक में खेलेंगे। महिला टीम ने अब तक ओलंपिक का टिकट हासिल नहीं किया है। सिर्फ दीपिका कुमारी ने क्वालिफाई किया है। पुरुषों में तरुणदीप रॉय, प्रवीण जाधव, और अतानु दास की टीम ने ओलंपिक का टिकट लिया है।