भारत के लिए ओलंपिक में पहला पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने एक ट्वीट कर सनसनी फैला दी है। साक्षी ने ट्वीट कर कहा है कि मैंने ओलंपिक पदक जीतने का अपना वादा निभाया लेकिन सरकार अपना वादा कब निभाएगी।
मैडल का वादा मैंने पूरा किया,
हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी ?(1/2)
#Media_Announcements #Haryana_Government@cmohry @VijayGoelBJP
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) March 4, 2017
Announcements made by Haryana Government after my OLYMPIC MEDAL win were for MEDIA ONLY ?.(2/2)@cmohry @anilvijminister @VijayGoelBJP
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) March 4, 2017
रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद साक्षी के लिए सरकार ने बहुत से पुरस्कारों की घोषणा की थी। रियो से हरियाणा के रोहतक जिसे के मोखरा गांव पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनका सम्मान किया था।
हरियाणा सरकार ने साक्षी को हरियाणा की नई खेल नीति के तहत उन्हें 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी लेकिन घोषणा अबतक कागजों में फंसी रह गई है। पदक जीतने के 8 महीने बाद भी सरकार उनतक पुरस्कार राशि नहीं पहुंचा पाई है।
साक्षी ने रियो ओलंपिक में महिलाओं की 58 किग्रा कटेगरी कुश्ती में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद देश भर में उनके लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।
साक्षी के सवाल के जवाब में हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हमने उन्हें 2.5 करोड़ रुपये दिए। तब उन्होंने हमसे महार्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में जॉब की मांग की। हमने उनके लिए पोस्ट क्रिएट की है।
Gave her 2.5 cr rupee cheque,she then said I want job in MD Univ,we created a post for her:Anil Vij,Haryana Minister on Sakshi Malik tweet pic.twitter.com/USYcRpiVFk— ANI (@ANI_news) March 4, 2017