फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोडाफोन में विभिन्न पदों पर होंगी महिलाओं की बंपर भर्ती

Fri, 03 Mar 2017 07:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
वोडाफोन - फोटो : source
विज्ञापन
वोडाफोन ने अपने ऑफिस के विभिन्न पदों पर विशेष कर महिलाओं के रिक्रूटमेंट की घोषणा की है। इस रिक्रूटमेंट प्रोग्राम को री-कनेक्ट नाम दिया गया है। जिसमें विशेष कर उन महिलाओं पर ध्यान दिया जाएगा, जिन लोगों को पारिवारिक मजबूरियों की वजह से अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी थी।
विज्ञापन


अब उनमें से कई लोग नौकरी में फिर से वापिस आना चाहते हैं लेकिन लोगों से कनेक्शन छूट जाने की वजह से दुबारा नौकरी मिलने में खासी मुश्किलें आती हैं। 

वोडाफोन के मुताबिक ये प्रोग्राम 26 देशों में लागू होगा। जिसके तहत तीन साल के दरमयान में करीब 1000 महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। ये प्रोग्राम वोडाफोन के दूसरे ग्लोबल वेंचर की तरह महिलाओं के विकास के लिए चलाए जा रहे दूसरे प्रोग्राम के अलावा काम करेगा। इनमें से 500 महिलाओं को फ्रंटलाइन मैनेजमेंट रोल के लिए नियुक्त किया जाएगा। 

वोडाफोन को KPMG से मिले इकॉनमिक रिसर्च के मुताबिक दुनियाभर में 96 मिलियन महिलाएं ऐसी हैं जो स्किल्ड हैं जिनकी उम्र 30-54 साल के बीच है और वो करियर ब्रेक पर हैं। जिनमें से 55 मिलियन ऐसी हैं जिनको मिडिल मेनेजर लेवल पर काम करने का अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि इन मिडिल मेनेजर लेवल पर काम कर चुकी महिलाओं को काम पर वापिस लाने से कंपनी को भी फायदा ही होना है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें