फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई ने टॉप्स योजना के तहत आने वाले निशानेबाजों को दो सितंबर से अभ्यास की मंजूरी दी

Mon, 31 Aug 2020 12:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साई - फोटो : social media
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-4 के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण ने भी खिलाड़ियों को लॉकडाउन प्रतिबंधों में कुछ ढील देने की बात कही है। रविवार को साई ने घोषणा की कि वह निशानेबाजों के डेवलपमेंट समूह को अगले महीने से सुविधाओं का उपयोग करने की अनुमति देगा।

विज्ञापन


साई ने कहा कि टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के निशानेबाज यहां के कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) में दो सितंबर से प्रशिक्षण शुरू करेंगे। साई ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय और उसके स्वयं की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के दिशानिर्देशों का निशानेबाजों के प्रशिक्षण के दौरान कड़ाई से पालन किया जाएगा।

साई के बयान में कहा गया, ‘साई ने फैसला किया है कि जब भारत अनलॉक चार में प्रवेश करेगा तब डेवलपमेंटल समूह के एथलीटों के लिए उसकी सुविधाएं शुरु होगी।’ उन्होंने बताया, ‘पहले चरण में साई दो सितंबर 2020 से कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज (केएसएसआर) में टॉप्स समूह और एनसीओई के निशानेबाजों के लिए खेल गतिविधियों को खोलने के लिए तैयार है।’
विज्ञापन


साई ने कहा कि खेल सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि एथलीटों की सुरक्षा और प्रशिक्षण साथ-साथ चलते रहे। उन्होंने कहा, ‘ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले निशानेबाजों का निरंतर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग समय तय किए गए हैं।’

बता दें कि शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी से संबंधित अपने अनलॉक-चार के दिशानिर्देशों में 21 सितंबर से खेलों में 100 लोगों तक की उपस्थिति की अनुमति देने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें