फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून पहुंचे भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी, खिलाड़ियों को दिए टिप्स

Sun, 30 Aug 2020 09:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बास्केटबॉल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान और अर्जुन अवॉर्डी विशेष भृगुवंशी का रविवार को दून पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में विशेष ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी का करियर फिटनेस से तय होता है। कई मौजूदा खिलाड़ियों ने फिटनेस के बल पर नई ऊंचाइयों को छुआ है। 

विज्ञापन


उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में विशेष ने कहा कि वे फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं ताकि लंबे समय तक देश के लिए खेल सकें। उन्होंने कहा कि कोरोना ने खिलाड़ियों और खेल को बहुत पीछे खिसका दिया है।

खिलाड़ियों ने घर पर रहने के दौरान फिटनेस पर फोकस किया, लेकिन जो फिटनेस मैदान में पाई जा सकती है, वह जिम में कभी नहीं। फिटनेस से खिलाड़ी के अंदर आत्मविश्वास भी पैदा होता है।
विज्ञापन


उत्तराखंड बास्केटबॉल संघ के सचिव मनदीप ग्रेवाल ने बताया कि खेल मंत्रालय ने बास्केटबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा था। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर विशेष को यह सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि विशेष की इस उपलब्धि से राज्य के युवा और उदयीमान खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें