फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग टीम का विदेशी दौरा रद्द, कोरोनावायरस के चलते एशिया कप में नहीं जाएगी तीरंदाजी टीम

Thu, 05 Mar 2020 09:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर साई और आईओए की एडवाइजरी रंग दिखाने लगी है। इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए नूर सुल्तान (कजाखस्तान) में लगाए जाने वाले कैंप को रद्द कर दिया है। यही नहीं भारतीय तीरंदाजी संघ ने बैंकाक में सात मार्च से शुरू होने जा रहे एशिया कप स्टेज-1 टूर्नामेंट में टीम नहीं भेजने का फैसला किया है। टूर्नामेंट के लिए हवाई टिकट बुक हो चुके थे। बीस सदस्यीय टीम को सात मार्च को ही बैंकाक के लिए रवाना होना था। तीरंदाजी संघ का कहना है कि उन्हें बैंकाक से भी कोरोना वायरस को लेकर सूचनाएं मिली थीं। इसके बाद ही टीम को रोकने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन

मीराबाई अब यहीं करेंगी तैयारियां

नूर सुल्तान का 20 दिन का कैंप रद्द होने से अब पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई चानू सहित पूरी भोरोत्तोलन टीम एनआईएस पटियाला में ही टोक्यो ओलंपिक की तैयारियां करेगी। नूर सुल्तान में ही अप्रैल के अंत में ओलंपिक क्वालिफाइंग एशियाई चैंपियनशिप भी होनी थी। इसे कोरोना वायरस के चलते ताशकंद (उज्बेकिस्तान) स्थानांतरित किया गया है।

दुती को नहीं मिला जर्मनी का वीजा

ओलंपिक क्वालिफाई करने की कोशिशों में लगीं स्प्रिंटर दुती चंद को जर्मनी के लिए वीजा नहीं मिला। दुती अब यूरोप का दौरा करने की सोच रही हैं। इसके लिए उन्होंने शेनेगन वीजा के लिए आवेदन किया है। दुती को ओलंपिक टिकट के लिए लिए 11.15 सेकंड का समय निकालना है। इसके लिए वह यूरोप में ज्यादा से ज्यादा स्पर्धाएं खेलना चाहती हैं।
विज्ञापन

एथलीटों के कैंप से बाहर निकलने पर लगी रोक

एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नेशनल कैंप में तैयारियों में जुटे एथलीटों पर इससे बाहर निकलने पर रोक लगा दी है। फेडरेशन के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला की अगुआई में कोरोना वायरस को लेकर बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। एथलीटों के किसी भी कार्यक्रम में भाग लेने पर रोक लगा दी गई है। बाहर के किसी व्यक्ति के साथ ट्रेनिंग की इजाजत भी नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें