फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग विश्व कप में नहीं जुड़ेंगे रैंकिंग अंक, कोरोना पर खिलाड़ियों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

Thu, 05 Mar 2020 09:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय निशानेबाजी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से राष्ट्रीय खेल संघों को एडवाइजरी जारी की गई है। साई ने एडवाइजरी में कहा है कि खिलाडिय़ों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। ऐसे में ओलंपिक क्वालिफाइंग या फिर रैंकिंग टूर्नामेंटों में खेलने जाने वाले खिलाड़ी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मानकों को ध्यान में रखें। आईओए ने सभी खेल संघों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद की ओर से जारी एडवाइजरी भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग विश्व कप में नहीं जुड़ेंगे रैंकिंग अंक

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली में होने वाले शूटिंग विश्व कप में खेलने वाले देशों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। इसी को ध्यान में रख अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोट्र्स फेडरेशन ने इस विश्व कप में शूटरों को दिए  जाने वाले रैकिंग अंक हटाने का फैसला किया है। भारत सरकार की ओर से जारी नई स्वास्थ्य एडवाइजरी के अनुसार कोरिया, जापान, इटली, ईरान के लोगों का वीजा फिल्हाल बंद कर दिया गया है। चीन समेत नौ देश पहले से ही विश्व कप से नाम वापस ले चुके हैं। देशों की नाम वापसी को ध्यान में रखते हुए ही आईएसएसएफ ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें