फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAFF Under-17: बांग्लादेश को हराकर भारत सैफ अंडर-17 फुटबॉल के फाइनल में, 2-1 से जीता मैच

Mon, 12 Sep 2022 11:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

बांग्लादेश ने 62वें मिनट में पेनल्टी पर मीराजुल इस्लाम की मदद से एकमात्र गोल किया। दोनों टीमों ने पहले हाफ में कई मौके बनाए लेकिन इनमें कोई गोल नहीं हो सका।
विज्ञापन
सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने सोमवार को यहां सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 2-1 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। स्ट्राइकर थांगलालसोन गंगटे (51वें और 59वें मिनट) ने दूसरे हाफ में दो गोल दागकर भारत को जीत दिलाई।
विज्ञापन


बांग्लादेश ने 62वें मिनट में पेनल्टी पर मीराजुल इस्लाम की मदद से एकमात्र गोल किया। दोनों टीमों ने पहले हाफ में कई मौके बनाए लेकिन इनमें कोई गोल नहीं हो सका। 16वें मिनट में भारत को अच्छा मौका मिला था लेकिन यह प्रयास नाकाम रहा।

भारत ने दूसरे हाफ में आक्रामकता दिखाई और पांच मिनट बाद ही बढ़त हासिल कर ली। स्ट्राइकर गंगटे ने विपक्षी टीम के डिफेंडर को छकाते हुए गोलकीपर की दाहिनी ओर शॉट लगाया जो गोल में तब्दील हो गया। सात मिनट बाद भारतीय टीम ने बढ़त दोगुनी कर दी।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने यह गोल जवाबी हमले में किया। वानलापेका गुइटे के शॉट को गंगटे ने गोल की ओर दिशा दी और टीम 2-0 से आगे हो गई। हालांकि बांग्लादेश की टीम ने स्ट्राइकर मीराजुल की बदौलत जीत का अंतर कम किया जिन्होंने पेनॉल्टी पर गोल किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें