फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिक्कारंगप्पा ने जीता गोलकोंडा मास्टर्स गोल्फ चैम्पियनशिप का खिताब

Sat, 09 Feb 2019 09:55 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एस चिक्कारंगप्पा
विज्ञापन

बेंगलुरू के एस चिक्कारंगप्पा ने शनिवार को अंतिम दौर में छह अंडर 65 का शानदार कार्ड खेलकर पीजीटीआई गोलकोंडा मास्टर्स गोल्फ चैम्पियनशिप में दो शॉट से खिताब अपने नाम किया। 

विज्ञापन


उन्होंने इस तरह कुल 20 अंडर 264 का स्कोर बनाया और अपने करियर की 12वीं जीत हासिल की। चिक्कारंगप्पा ने पिछले साल नवंबर में पीजीटीआई में दो साल के सूखे को समाप्त किया था, तब से वह ऊपर की ओर ही बढ़ रहे हैं। 

वह मारिशस में एशियाई टूर स्पर्धा में उप विजेता रहे थे। दिसंबर में पीजीटीआई के सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में वह दूसरे स्थान पर रहे थे। पटना के अमन राजत सात अंडर 64 का कार्ड खेलकर बेंगलुरू के एम धर्मा (69) के साथ 18 अंडर 266 के कुल स्कोर से संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें