फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस ने एंटी डोपिंग एजेंसी के प्रमुख यूरी गानस को किया बर्खास्त

Fri, 28 Aug 2020 05:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोपिंग (फाइल फोटो)
विज्ञापन

रूस ने शुक्रवार को एंटी डोपिंग एजेंसी के प्रमुख यूरी गानस को बर्खास्त कर दिया है। स्थानीय समाचार एजेंसियों के मुताबिक इस बात की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन

 


पिछले साल वाडा ने रूस पर लगाया था चार साल का प्रतिबंध 
बता दें कि पिछले साल वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने रूस पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया था। इसके पीछे की वजह ये थी कि रूस सैंपल्स से छेड़छाड़ कर रहा था। उस समय वाडा ने कहा था, रूस पर आरोप है कि वह डोप टेस्ट के लिए अपने एथलीट्स के गलत सैंपल्स भेज रहा है। जांच में यह सही पाया गया कि रूस ने सैंपल्स से छेड़छाड़ की। 

रूस और वाडा के बीच विवाद की शुरुआत 2015 में हुई थी
रूस और वाडा के बीच डोपिंग पर तनातनी 2015 में शुरू हुई। वाडा ने मॉस्को लैब के डाटा को तब भी संदिग्ध मानते हुए रूस को 2016 के रियो ओलिंपिक से बाहर करने की सिफारिश की थी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने यह सिफारिश नकार दी थी। रूस को खामियाजा 2018 में भुगतना पड़ा। उसे प्योंगचेंग विंटर ओलिंपिक में हिस्सा तो लेने दिया गया लेकिन वो पदकों का हकदार नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें