फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW Championship 2020: जापानी गोल्फर मातसुयामा को पहले राउंड में बड़ी लीड

Fri, 28 Aug 2020 12:03 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Social media
विज्ञापन

जापानी गोल्फर हिदेकी मातसुयामा ने आखिरी तीन होल में से दो में बर्डी बनाकर पीजीए टूर बीएमडब्ल्यू गोल्फ चैंपियनशिप के पहले दौर के बाद तीन अंडर 67 के स्कोर के साथ बढ़त बनाई। लंबे और मुश्किल ओलंपिया फील्ड्स कोर्स पर गोल्फरों को जूझना पड़ा और पहले दौर में केवल तीन खिलाड़ी ही अंडर पार का स्कोर बना पाए। टायलर डंकन दो अंडर 68 के स्कोर के साथ दूसरे जबकि मैकेंजी ह्यूज एक अंडर 69 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। पिछले सप्ताह नार्दर्न ट्रस्ट में 30 अंडर के साथ जीत दर्ज करने वाले डस्टिन जॉनसन ने एक ओवर 71 का स्कोर बनाया। टाइगर वुड्स को भी जूझना पड़ा और उन्होंने पहले दौर में तीन ओवर का कार्ड खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें