भारत की लंबी दूरी की धाविका संजीवनी जाधव पर पिछले साल डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण अस्थायी निलंबन लगा दिया गया। संजीवनी पिछले साल नवंबर में डोप टेस्ट में नाकाम रही थी। उनके नमूने राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान लिए गए थे जिनमें मास्किंग एजेंट प्रोबेनेसिड पाया गया। पहले राष्ट्रीय डोप टेस्ट लेबोरेटरी में उनका टेस्ट नेगेटिव पाया गया था लेकिन बाद में विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी की मांट्रियल लैब में यह पाजीटिव निकला। नाडा ने उस पर अस्थायी निलंबन नहीं लगाया था। उन्हें इस साल फेडरेशन कप में दौड़ने की अनुमति दी गई थी । दो अप्रैल में दोहा में एशियाई चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया जिसमें कांस्य पदक जीता था।