फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज आडवाणी ने एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीतकर रचा इतिहास

Sat, 22 Jun 2019 07:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पंकज आडवाणी - फोटो : social media
विज्ञापन

शुक्रवार को खेले गए 35वें एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में इंडिया के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने थाईलैंड के थनावत तिरपोंगपैबून को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


21 बार के विश्व चैंपियन पंकज ने थनावत को 6-3 से हराकर ये खिताब अपने नाम किया। फाइनल में पंकज ने थाईलैंड के थनावत तिरपोंगपैबून को 10-52, 1-97(97), 95(54)-1, 110(75)-1, 69-43, 71(60)-44, 80-49, 72-42, 67(50)-1 से हराया। 

इस खिताब के साथ ही आडवाणी एकलौते ऐसे क्यू खिलाड़ी बन गए हैं जिसने एशियाई और वर्ल्ड चैंपियनशिप के हर प्रारूप में जीत दर्ज की है। वो बिलियर्ड्स और स्नूकर दोनों ही खेलों में ऐसा करने वाले एकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें