मर्सिडिज के लुईस हैमिल्टन ने रेडबुल के मैक्स वस्टपिन को पछाड़कर रेस जीती। यह उनकी सत्र की 11वीं रेस है। हैमिल्टन के 332 अंक हो गए हैं। घटना के बाद हैमिल्टन समेत हास टीम के मालिक ने सभी को धन्यवाद दिया।
हैमिल्टन ने कहा- मैं आभारी हूं कि रोमेन सुरक्षित हैं। हमारा खेल कोई मजाक नहीं है। आप में से जो लोग इस खेल के लिए अपनी जिंदगी को भूल जाते हैं, उनके लिए हम लाइन में लग जाते हैं। रोमन को सुरक्षित निकालने के लिए जो बड़े कदम उठाए गए, उसके लिए FIA का शुक्रगुजार हूं।