फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robert Lewandowski: बायर्न म्यूनिख क्लब को छोड़ना चाहते हैं स्टार लेवेंडोव्सकी, बार्सिलोना में हो सकते हैं शामिल

Sun, 15 May 2022 10:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लेवेंडोव्सकी के बारे में कहा जा रहा है कि वो स्पेन के क्लब बार्सिलोना के साथ करार कर सकते हैं। बार्सिलोना भी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए तैयार है। बार्सिलोना के मैनेजर जावी भी लेवेंडोव्सकी को किसी भी तरह क्लब में लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
रॉबर्ट लेवेंडोव्सकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी की शीर्ष फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा के शीर्ष स्कोरर रॉबर्ट लेवेंडोव्सकी दिग्गज क्लब बायर्न म्यूनिख छोड़कर जाना चाहते हैं। बायर्न स्पोर्टिंग के निदेशक हसन सालिहामिदजिक ने कहा कि पोलैंड के स्टार लेवेंडोव्सकी ने अनुबंध में विस्तार की क्लब की पेशकश ठुकरा दी है। तैंतीस साल के  लेवेंडोव्सकी का क्लब के साथ एक और सत्र का अनुबंध है।
विज्ञापन


वोल्फस्बर्ग के खिलाफ बायर्न के 2-2 से ड्रॉ के दौरान बुंदेसलीगा सत्र का 35वां गोल दागने वाले लेवेंडोव्सकी ने कहा, ‘हां, मेरा एक और साल का अनुबंध बचा है। अगर कोई पेशकश आती है तो हमें इस बारे में सोचना होगा, क्लब को भी। दोनों पक्षों को भविष्य के बारे में सोचना होगा। मैं इससे अधिक कुछ नहीं कह सकता। हमें देखना होगा कि क्या होता है।’’

लेवेंडोव्सकी के बारे में कहा जा रहा है कि वो स्पेन के क्लब बार्सिलोना के साथ करार कर सकते हैं। बार्सिलोना भी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए तैयार है। बार्सिलोना के मैनेजर जावी भी लेवेंडोव्सकी को किसी भी तरह क्लब में लाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें