फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मीटर पिस्टल में रिजवी बने दुनिया के नंबर एक निशानेबाज, जीतू छठे स्थान पर

Thu, 03 May 2018 02:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शहजर रिजवी
विज्ञापन

मेरठ के शहजर रिजवी पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में दुनिया के नंबर एक निशानेबाज बन गए। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) की जारी ताजा रैंकिंग में रिजवी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के जवान रिजवी ने मैक्सिको में मार्च में हुए विश्व कप के पहले चरण में विश्व रिकॉर्ड (242.3) के साथ स्वर्ण पदक जीता था। हाल ही में चांगवान में खत्म हुए दूसरे चरण में उन्होंने रजत पदक जीता था। रिजवी सहित दस भारतीय शीर्ष दस में शुमार हैं। 

राष्ट्रमंडल खेलों में इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले जीतू राय छठे स्थान पर हैं। रवि कुमार दस मीटर एयर राइफल में चौथे तो दीपक कुमार नौवें स्थान पर हैं। 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में अखिल श्योरोण और संजीव राजपूत क्रमश: चौथे और आठवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन मनु भाकर चौथे और मेहुली घोष सातवें नंबर पर हैं। चंडीगढ़ की अंजुम मौदगिल 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में आठवें स्थान पर हैं।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें