फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ ओलंपिक में पदक लाने का सुनहरा मौका, भारत के दो वेटलिफ्टर क्वालीफाइड

Wed, 02 May 2018 02:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
youth olympic
विज्ञापन

ब्यूनस आयर्स यूथ ओलंपिक के लिए दो भारतीय वेटलिफ्टरों को खेलने का कोटा मिला है। उरगेंच (उज्बेकिस्तान) में 20 से 30 अप्रैल को हुई एशियाई यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दिखाए गए प्रदर्शन के आधार पर भारत को लिफ्टरों का कोटा मिला है।

विज्ञापन


इस साल के अंत में होने वाले इस यूथ ओलंपिक में एक लिफ्टर लड़कों के वर्ग में और एक लिफ्टर लड़कियों के वर्ग में खेलेगा। लड़कों के वर्ग में भारत ने 144 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि लड़कियों के वर्ग में भारत 150 अकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। लड़कों में 56 किलो वर्ग में जेरमी लालरिनुनगा ने रजत पदक जीता।

खास बात यह थी कि मिजोरम के जेरमी ने कुल 250 किलो वजन उठाया जो गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में इसी वर्ग में गुरुराजा की ओर से उठाए गए 249 किलो से अधिक था। गुरुराजा ने इस वजन पर रजत जीता था। यही कारण है कि जेरमी को आने वाले समय का बेहद प्रतिभाशाली लिफ्टर माना जा रहा है। वह यूथ ओलंपिक में भी पदक जीतने के दावेदार हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें