रविवार को मजह 0.150 अंक से ओलंपिक पदक चूकने वाली भारत की नई खेल सनसनी दीपा कर्माकर ने नया लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। वह वह रियो में अधूरे रहे सपने को टोकियो में पूरा करने की कोशिश करेंगी। उनका अगला लक्ष्य टोकयो ओलंपिक में पदक जीतना है।
चौथे स्थान पर रहने के बाद दीपा निराश हैं लेकिन उन्होंने कहा कि दीपा ने कहा, " मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं लेकिन पदक नहीं जीत पाने से निराश हूं, अंततः यह एक खेल है और हार और जीत इसका हिस्सा है।" हार और जीत तो खेल का हिस्सा हैं। आगे उन्होंने कहा, रियो के बाद वह अपने खेल पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगी और अब वह साल 2020 में जापान की राजधानी टोकियो में आयोजित होने वाले ओलंपिक पर ध्यान केंद्रित करेंगी। दीपा को फाइनल में कुल 15.066 अंक हासिल हुए जो कि उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ से कम था।
दीपा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों का उनका समर्थन करने के लिए शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और चौथे पायदान पर रही। मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। दीपा ने अपने कोच बिस्वेस्वर नंदी, अपने माता-पिता परिवार, जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया, साई और अपनी टीम का भी सहयोग शुक्रिया अदा किया। साथ ही दीपा ने देशवासियों को 70वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।