फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसिंग छोड़ एडल्ट फिल्म स्टार बनी यह महिला खिलाड़ी, कमाने लगीं हर हफ्ते 19 लाख रुपये

Wed, 10 Jun 2020 02:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेनी ग्रैसी - फोटो : अमर उजाला
कभी ऑस्ट्रेलिया की रेसिंग ट्रैक पर तेज रफ्तार से सुपर कारों को दौड़ाने और जीतने की ललक रखने वाली महिला रेसर रेनी ग्रैसी ने अचानक से अपने करियर का ट्रैक बदल दिया और सभी को अपने फैसले से हैरान कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कार रेसिंग खिलाड़ी ग्रैसी कई सालों से इस खेल में अपनी किस्मत आजमा रही थीं। वे साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया की पहली फुल टाइम महिला कार रेसर भी बनीं लेकिन जल्दी ही किसी अन्य महिला ड्राइवर ने उन्हें रेस में पछाड़ दिया। इसके बाद कई कोशिशों के बावजूद वे रेसिंग ट्रैक पर जूझती रहीं, जिसकी वजह से उन्हें स्पॉन्सर मिलने में भी मुश्किलें होने लगी।
विज्ञापन

2 of 5
रेनी ग्रैसी - फोटो : Renee Gracie instagram
25 वर्षीय रेनी ग्रैसी V8 सुपरकार ड्राइवर थीं लेकिन इस खेल में उन्हें उतनी कमाई नहीं हो रही थी और उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब होने लगी। इसकी वजह से कई कोशिशों के बावजूद उन्होंने एक ऐसे क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया जिसे हर कोई पसंद नहीं करता है।
विज्ञापन

3 of 5
रेनी ग्रैसी - फोटो : Renee Gracie instagram
रेनी ने एडल्ट स्टार बनने का फैसला किया और फिर कार छोड़कर कैमरे के सामने जिंदगी की रेस लगाने की ठान ली। बतौर रेनी, वे अपनी तस्वीरें बेचकर पैसे कमाती हैं। वे अब यहां प्रति सप्ताह 25 हजार डॉलर यानी करीब 19 लाख रुपये तक की कमाई कर रही हैं।

4 of 5
रेनी ग्रैसी - फोटो : Renee Gracie instagram
रेनी ने इस क्षेत्र में कदम रखते वक्त इंटरनेट पर एक ऐसा पेज देखा, जिसपर पर वह अपनी न्यूड (अंतरंग तस्वीरें) और वीडियो बेच कर कमाई कर सकती थीं। इसके बाद उन्होंने यहां काम करना शुरू किया और पहले ही हफ्ते में उन्होंने तीन हजार डॉलर यानी करीब (सवा दो लाख रुपये) की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेनी ग्रैसी - फोटो : Renee Gracie instagram
रेनी ग्रैसी कहती हैं, 'मैंने इस इंडस्ट्री में आकर अपनी जिंदगी का सही फैसला किया है क्योंकि इसने मुझे आर्थिक रूप से मजबूत बनाया है। यहां मुझे इतनी कमाई होती है जितना मैंने कभी नहीं सोचा था। मैं इस काम को पसंद करती हूं। रेनी कहती हैं कि वे अब अपने पुराने दिनों को याद नहीं करना चाहती हैं और यहां सफल होने की वजह से वे अब इसे जारी रखना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें