रेड बुल के मैक्स बर्स्टापेन (1:22:01.822 सेकंड) ने लगातार दूसरी बार आस्ट्रियन ग्रां प्रि फॉर्मूला वन की ट्रॉफी जीत ली। इसके साथ ही इस सत्र में मर्सिडीज के ड्राइवर पांच बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन और उनके साथ वल्टेरी बोटास का लगातार आठ जीत से चला आ रहा विजय रथ भी थम गया। फेरारी के चार्ल्स दूसरे, मर्सिडीज के बोटास तीसरे, फेरारी के सबेस्टियन वीटल चौथे और हैमिल्टन पांचवें नंबर पर रहे। मैक्स के करिअर की यह छठी जीत है।