फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने स्नूकर विश्व कप में पक्का किया पदक, पंकज आडवाणी और लक्ष्मण रावत की शानदार शुरुआत

Mon, 01 Jul 2019 04:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पंकज अडवाणी - फोटो : Facebook
विज्ञापन

शीर्ष भारतीय स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी और लक्ष्मण रावत ने रविवार को आईबीएसएफ स्नूकर विश्व कप में ईरान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही पदक भी पक्का कर लिया। पिछले साल स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारत अपने खिताब का बचाव करने की ओर बढ़ रहा है। सेमीफाइनल में अब भारत का सामना हांगकांग और आयरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। आडवाणी और रावत ने अपने-अपने एकल मुकाबले जीतने के बाद युगल में भी एकतरफा जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें