फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की कोहनी का हुआ ऑपरेशन, दोहा विश्व चैम्पियनशिप में खेलना संदिग्ध

Fri, 03 May 2019 04:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की कोहनी का आपरेशन हुआ है जिससे दोहा में 27 सितंबर से छह अक्तूबर तक विश्व चैम्पियनशिप में उनकी भागीदारी अनिश्चित हो गई है।

विज्ञापन


नीरज का आपरेशन कोकिलाबेन अस्पताल में डाक्टर दिनशॉ पर्डीवाला ने किया। 

नीरज ने ट्वीट किया,‘‘ डाक्टर दिनशॉ पर्डीवाला से मुंबई में आपरेशन कराया। अभ्यास शुरू करने के लिए छ महीने इंतजार करना होगा। हर दुर्घटना के पीछे कुछ अच्छा छिपा होता है। ईश्वर आपको और बेहतर बनाना चाहते हैं।’’ 
विज्ञापन


इक्कीस बरस के नीरज को अप्रैल में एनआईएस पटियाला में खेलते हुए कोहनी में दर्द हुआ था। 

डाक्टर पर्डीवाला इससे पहले सुशील कुमार, साइना नेहवाल, पी वी सिंधू, योगेश्वर दत्त, विनेश फोगाट, अनिल कुमार, एच एस प्रणय का इलाज कर चुके हैं।

कोहनी की चोट के कारण वह दोहा में 21 से 24 अप्रैल तक एशियाई चैम्पियनशिप भी नहीं खेल सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें