फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक की तैयारी में नहीं होगी दिक्कत, एक लाख मिलेगा जेब खर्च

Tue, 10 May 2016 06:17 PM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ओलंपिक क्वालीफायरों को सरकार देगी एक लाख रुपये महीने का जेब खर्च
  • विदेश में ट्रेनिंग पर मिलेगा प्रति दिन सौ डॉलर का खर्च
  • रियो ओलंपिक तक मिलेगा क्वालीफायरों को सरकारी जेब खर्च
विज्ञापन
फोगट सिस्टर्स जिन्होंने पिछले हफ्ते रियो ओलंपिक का टिकट कटाया है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक खिलाड़ियों पर पदक जीतने के बाद ही रुपयों की बरसात होती थी, लेकिन इस बार सरकार ने रियो ओलंपिक का टिकट हासिल करने वालों को ही इनाम देने की घोषणा कर डाली है।
विज्ञापन


ओलंपिक क्वालीफायरों को यह इनाम जेब खर्च के रूप में मिलेगा। खेल मंत्रालय ने रियो का टिकट हासिल कर चुके प्रत्येक खिलाड़ी को एक लाख रुपये महीने का जेब खर्च देने की तैयारी कर ली है। खिलाड़ी अगर विदेश में ट्रेनिंग कर रहा है तो उसे प्रति दिन सौ अमेरिकी डॉलर का जेब खर्च दिया जाएगा।

खास बात यह है कि इस राशि का खिलाड़ियों को कोई हिसाब-किताब नहीं देना होगा। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं विदेश में ट्रेनिंग के दौरान उनके साथ तैयारियों में जुटे कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी 50 डॉलर प्रति दिन का जेब खर्च दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से खिलाड़ियों को यह जेब खर्च रियो ओलंपिक तक दिया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए इस जेब खर्च को एक मई से ओलंपिक के आयोजन तक लागू किया जा रहा है। यह पहली बार है जब ओलंपिक क्वालीफायरों को देश में तैयारियां करने के दौरान जेब खर्च मुहैया कराया जाएगा। मंत्रालय की ओर से खिलाडिय़ों के बैंक खातों में यह राशि सीधे तौर पर डाली जाएगी।

खिलाड़ियों से उनके कोच और सपोर्ट स्टाफ की जानकारी भी मांगी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि कुछ खिलाड़ियों ने जेब खर्च की बात मंत्रालय के पदाधिकारियों के संज्ञान में लाई थी, जिसे तुरंत स्वीकार कर लिया गया।
 
अब तक 89 खिलाड़ी रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। उम्मीद है कि यह आंकड़ा सौ को भी पार कर सकता है। एथलेटिक्स में महिलाओं की चार गुणा चार सौ मीटर रिले समेत कुछ एथलीट, टेनिस टीम, जूडो, बॉक्सर और पुरुष तीरंदाजों के अभी भी ओलंपिक क्वालीफाई करने की उम्मीद बनी हुई है। हालांकि ओलंपिक क्वालीफायरों को उनकी मनमाफिक तैयारियों के लिए सीधे तौर पर टॉप्स में शामिल किया जा रहा है। उनकी तैयारियों के लिए 30 लाख रुपये की एक मुश्त राशि आवंटित की जा रही है, लेकिन इसका खिलाड़ियों को हिसाब-किताब देना होगा।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के दौरान अपने ऊपर आने वाले खर्च में दिक्कत नहीं हो इसके लिए एक लाख रुपये का जेब खर्च निर्धारित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें