पीएम मोदी के साथ सिंधु (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
देशभर में सोमवार, तीन अगस्त को भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने पीएम मोदी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही पीएम से एक बड़ा वादा भी किया।
ओलंपिक में रजत पदक जीत चुकी सिंधु ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा, 'शुभ संध्या सर। इस शुभ दिन पर मैं आपको रक्षा बंधन की शुभकामना देती हूं और हम सभी बहुत आभारी हैं कि आपने देश के लिए इतना कुछ किया है। कोविड-19 के कारण, हम इस साल ओलंपिक नहीं खेल पाए, लेकिन अगले साल। इस समय तक, हम आशा करते हैं, एक उपहार के रूप में, हम आपको अधिक से अधिक पदक देंगे।
सिंधु के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले पीएम मोदी ने भी जवाब दिया और लिखा, 'रक्षाबंधन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद पीवी सिंधु, आपने पहले ही देश को बहुत सारे उपहार दिए हैं और मुझे उम्मीद है कि आप आने वाले समय में और अच्छा करेंगी। हर भारतीय को आप पर गर्व है।'
रक्षाबंधन के मौके पर सिर्फ सिंधु ही नहीं बल्कि देश की कई अन्य स्टार और दिग्गज खिलाड़ियों जैसे मैरीकॉम, पीटी उषा, हिमा दास ने भी पीएम मोदी को बधाई और शुभकामनाएं दी।