फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीए चैंपियनशिप से हटे डेली और विजय सिंह, दर्शकों की गैरमौजूदगी में होगा टूर्नामेंट

Mon, 03 Aug 2020 03:11 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जॉन डेली और विजय सिंह अगले हफ्ते टीपीसी हार्डिंग पार्क में होने वाली पीजीए गोल्फ चैंपियनशिप से हट गए हैं। वर्ष 1991 में क्रूक्ड स्टिक में खिताब जीतने वाले डेली स्वास्थ्य कारणों से पीजीए आफ अमेरिका से हट गए हैं। दो बार के पीजीए चैंपियन विजय सिंह ने चोट के कारण टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है।

विज्ञापन


डेली और सिंह के अलावा तीन अन्य मेजर चैंपियनशिप भी टूर्नामेंट से हट चुके हैं जिसमें पैड्रेग हेरिंगटन, वाईई यांग और फ्रांसेस्को मोलिनारी शामिल हैं। गुरुवार से शुरू होने वाली पीजीए चैंपियनशिप का आयोजन कोरोना वायरस महामारी के कारण पहली बार दर्शकों की गैरमौजूदगी में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें