फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीग: बजरंग के दम पर पंजाब की लगातार दूसरी जीत, योद्धा को दी 4-3 से मात 

Wed, 23 Jan 2019 11:28 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता बजरंग पूनिया ने बुधवार को फिर से निर्णायक मुकाबला जीतकर प्रो कुश्ती लीग (पीडब्लूएल) के चौथे सत्र में गत चैंपियन पंजाब रॉयल्स को लगातार दूसरी जीत दिलाई, जिसने एमपी योद्धा को 4-3 से मात दी। भारतीय स्टार पूनिया ने आक्रामकता बरतते हुए 65 किलो वर्ग में यूरोपीय चैंपियन हाजी अलियेव को 8-6 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन


इससे पहले, विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदकधारी पूजा ढांडा ने मिमी ह्रिस्टोवा के खिलाफ 57 किलो महिला वर्ग में छठे मुकाबले में 9-3 से जीतकर एमपी योद्धा को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। शाम को टाई के पहले मुकाबले (86 किलो) में यूरोपीय चैंपियनशिप के पूर्व कांस्य पदकधारी दातो मागरिशविली ने एमपी योद्धा के 2017 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप विजेता दीपक को 10-0 से आसानी से हराकर पंजाब रॉयल्स को शुरुआती बढ़त दिलाई। 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता अंजू ने 53 किलो के महिला मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हुए चैंपियन पंजाब की बढ़त को 2-0 कर दिया। उन्होंने रोमांच से भरपूर मुकाबले में 2017 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप की विजेता ऋतु फोगाट को 6-4 से हरा दिया। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदकधारी कोरे जार्विस की जीत से पंजाब 3-0 की बढ़त के साथ टाई अपने नाम करने के करीब आ गई। 
विज्ञापन


कनाडाई पहलवान ने सुपर हैवीवेट (125 किलो) में एमपी योद्धा के आकाश अंतिल को 6-0 से हराया। एमपी योद्धा की यूरोपीय चैंपियनशिप रजत पदक विजेता एलिस मोनोलोवा ने 62 किलो महिला मुकाबले के अंतिम क्षणों में बाजी मारते हुए पंजाब की अनीता को 3-2 से हराकर अपनी टीम की टाई में उम्मीदों को कायम रखा।

अजरबेजान की पहलवान की जीत से स्कोर 1-3 हो गया। संदीप तोमार ने पंजाब रॉयल्स के नितिन राठी की कड़ी चुनौती पर काबू पाते हुए 57 किलो मुकाबला 3-2 से जीत लिया। पांच मुकाबलों के बाद 2-3 स्कोर करके एमपी योद्धा को टाई में बरकरार रखा। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें