फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीग 2019: सुशील, गीता, बबीता की हामी का इंतजार

Thu, 03 Jan 2019 04:32 AM IST
अंशुल तलमले हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार के इस बार भी प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) में खेलने की संभावना नहीं हैं। लीग के लिए शुक्रवार को ड्राफ्ट निकाला जाएगा, लेकिन सुशील ने अब तक भारतीय कुश्ती संघ को इसमें खेलने की सहमति नहीं दी है। यही नहीं राष्ट्रममंडल खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट फोगाट बहनों गीता और बबिता ने भी लीग में उतरने को हामी नहीं भरी है।

विज्ञापन


संघ ने लीग के ड्राफ्ट में उतरने के लिए देश और दुनिया के पहलवानों से सहमति मांगी थी। इसकी अंतिम तिथि भी निकल चुकी है। अब तक 205 पुरुष और महिला पहलवानों ने ड्राफ्ट में उतरने को सहमति दी है। इनमें बजरंग, विनेश, साक्षी मलिक, पूजा ढांडा का नाम भी शामिल है।

पिछली बार भी लीग में सुशील को दिल्ली सुल्तांस ने अपनी टीम में लिया था, लेकिन एक मुकाबले में ब्लाक किए जाने के बाद उन्होंने घुटने की चोट के चलते से अपना नाम वापस ले लिया था। कुश्ती संघ का कहना है कि सुशील बड़े पहलवान हैं, लेकिन जब तक वह ड्राफ्ट में उतरने की सहमति ही नहीं देंगे तो उन्हें कैसे खिलाया जा सकता है। हालांकि अगर वह ड्राफ्ट वाले दिन भी इसमें उतरने की सहमति जताते हैं तो उनका नाम डाल दिया जाएगा, लेकिन इसकी उम्मीद कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 लाख सर्वाधिक बेस प्राइज है बजरंग का

लीग के लिए देश के 46 पुरुष 45 महिला पहलवानों ने हामी भरी है। वहीं तकरीबन 110 विदेशी पुरुष और महिला पहलवानों ने सहमति जताई है। इन्हीं को ड्राफ्ट में रखा जाएगा। लीग में छह टीमें खेल रही हैं। पांच पुरुषों में और चार भार वर्ग महिलाओं के रखे गए हैं।

प्रत्येक टीम को नौ पहलवानों की टीम बनानी है। इनमें सर्वाधिक बेस प्राइज 30 लाख रुपये बजरंग का रखा गया है। इसके बाद 25 लाख विनेश का बेस प्राइज है। साक्षी मलिक और पूजा ढांडा 20-20 लाख केबेस प्राइज में हैं।

खास बात यह है कि पिछले टीमों को पहलवानों के वेतन के लिए दो करोड़ रुपये की राशि का पर्स दिया गया था जिसे घटाकर इस बार एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। अब एक करोड़ में ही टीमों को अपनी टीम बनानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें