फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग: पटना को 43-39 से हराकर दिल्ली ने शीर्ष पर कब्जा जमाया

Fri, 27 Sep 2019 09:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग - फोटो : social media
विज्ञापन

दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स को 43-39 से हराकर फिर से शीर्ष पर कब्जा कर लिया। दिल्ली के 18 मैचों में 14 जीत से 77 अंक हो गए हैं। बंगाल वॉरियर्स 73 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गई। दिल्ली के लिए नवीन कुमार और विजय ने सुपर 10 बनाए। पटना की टीम मैच में अधिकांश समय में दबदबा बनाने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर पाई। प्रदीप नारवाल ने सुपर 10 के साथ 19 अंक जुटाए लेकिन अपनी टीम पटना को हार से नहीं बचा पाए। पटना की यह 19 मैचों में 12वीं हार है और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं कम ही हैं। वह 40 अंकों के साथ 12 टीमों में नौवें नंबर पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें