फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग 2019: दबंग दिल्ली और बंगाल वॉरियर्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Thu, 17 Oct 2019 08:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दबंग दिल्ली - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के पहले सेमीफाइनल में दबंग दिल्ली ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में दबंग दिल्ली की टीम ने मौजूद चैंपियन बेंगलुरु बुल्स को 44-38 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दबंग दिल्ली ने नवीन कुमार के जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

विज्ञापन


वहीं दिन के दूसरे सेमीफाइनल में बंगाल वॉरियर्स ने करीबी मुकाबले में यू मुम्बा को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। बंगाल ने आखिरी वक्त में मुम्बा को 37-35 से हराया। अब अहमदाबाद में ही 19 अक्टूबर (शनिवार) को दबंग दिल्ली और बंगाल वॉरियर्स की टीम खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें