फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल गतका प्रतियोगिता में हिमाचल के भवप्रीत-कमल ने जीते पदक

Wed, 16 Oct 2019 10:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेशनल गतका चैंपियनशिप में पांवटा साहिब के भवप्रीत और कमल ने मेडल जीतकर गुरु की नगरी पांवटा का गौरव बढ़ाया। श्री गुरु नानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नेशनल गतका चैंपियनशिप पंजाब के अमृतसर साहिब में करवाई गई। इस चौथी गतका चैंपियनशिप के आखिरी दिन के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल की टीम ने 3 मेडल जीते हैं। अंडर-22 वर्ग में कमल सिंह ने फरी सोटी फाइट में तृतीय स्थान, गुरचरण सिंह ने अंडर-17 वर्ग फरी सोटी फाइट में द्वितीय और भवप्रीत सिंह ने तलवार घुमाने में तृतीय स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य मेहमान सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एसपी सिंह सिंह ओबराय ने विजेता खिलाड़ियों को पदक इनाम प्रदान किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि गतके को ओलंपिक में देखना उनका सपना है। इसलिए एक विशेष रूट प्लान भी तैयार किया गया है। गतका मुकाबले में भारत से 15 टीमों ने भाग लिया। करीब 600 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में भाग लिया। गतका अकादमी पांवटा साहिब के कोच सरदार भूपिंदर सिंह खालसा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। भवप्रीत सिंह स्कॉलर्स होम स्कूल के छात्र हैं। स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा के चेयरमैन नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने खिलाड़ियों, कोच और अभिभावकों बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें