बेंगलुरु बुल्स ने तेलुगु टाइटंस को 47-26 से हराकर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। पवन सहरावत (13 रेड अंक) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन और डिफेंस के दमदार प्रदर्शन से बेंगलुरु बुल्स ने आसान जीत दर्ज की। इस जीत से बेंगलुरु बुल्स 20 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वह शीर्ष पर चल रह दबंग दिल्ली (21) से एक अंक पीछे है। जयपुर पिंक पैंथर्स 20 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
तेलुगु टाइटंस के लिए सिद्धार्थ देसाई ने 11 रेड अंक, जबकि विशाल भारद्वाज ने छह टैकल पॉइंट अर्जित किए। इस बीच सिद्धार्थ ने पीकेएल में 200 सफल रेड करने का मुकाम हासिल किया।