फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro Kabaddi League 2022: दबंग दिल्ली पहली बार बनी चैंपियन, खिताबी मुकाबले में तीन बार की विजेता पटना पाइरेट्स को हराया

Sat, 26 Feb 2022 12:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दबंग दिल्ली की टीम ने प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। दिल्ली की टीम ने खिताबी मुकाबले में लीग की सबसे सफल टीम और तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 37-36 से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया।
 
विज्ञापन
दिल्ली दबंग - फोटो : twitter@ProKabaddi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दबंग दिल्ली की टीम ने प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। दिल्ली की टीम ने खिताबी मुकाबले में लीग की सबसे सफल टीम और तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 37-36 से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया।

विज्ञापन


हरफनमौला विजय (14 अंक) और रेडर नवीन कुमार (13 अंक) के शानदार खेल के दम पर दबंग दिल्ली ने शुक्रवार को रोमांचक फाइनल में यहां पटना को पटखनी दी। पटना के लिए सचिन ने 10 और गुमान सिंह ने नौ अंक जुटाए लेकिन टीम को आखिरी मिनटों में रणनीतिक चूक का खामियाजा भुगतना पड़ा। पटना की टीम ने मैच के 34वें मिनट अपने सभी सब्सीट्यूशन खत्म कर दिए जिससे उसके तीनों शीर्ष रेडर सचिन, गुमान और प्रशांत कुमार को आखिरी के छह मिनट में बेंच पर बैठना पड़ा।

मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों में कांटे का मुकाबला रहा और शुरुआती तीन मिनट के बाद दोनों टीमें तीन-तीन अंक के साथ बराबरी पर थी लेकिन पटना ने दिल्ली की डिफेंस की कमजोरी का फायदा उठाते हुए टीम को ऑल आउट कर 12-9 की बढ़त हासिल कर ली। मध्यांतर के समय पटना की टीम 17-15 से आगे थी। मध्यांतर के बाद भी मैच में उतार चढ़ाव बना रहा। आखिरी मिनटों में शीर्ष रेडरों की गैरमौजूदगी में भी पटना ने अंक जुटाना जारी रखा लेकिन नवीन कुमार ने आखिरी अंक जुटाकर पटना के चौथी बार चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें