प्रो कबड्डी 2019 का आगाज आज से हो जाएगा। सातवें सीजन का पहला मुकाबला तेलुगु टाइटंस और यू मुंबा के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। वहीं, दूसरा मुकाबला बेंगलुरु बुल्स और पटना पायरेट्स के बीच 8:30 बजे से खेला जाएगा।
इस बार प्रो कबड्डी लीग के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया है। सातवां सीजन राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेली जाएगी, जिसमें सभी टीमें एक-दूसरे से 2-2 बार भिड़ेंगी। ग्रुप स्टेज में हर टीम 22 मैच खेलेगी। पाइंट टेबल में शीर्ष पर रहने वाली 6 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी।
पहले एलिमिनेटर में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम का मुकाबला छठे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। वहीं, दूसरे एलिमिनेटर में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम का सामना करेगी। प्रो कबड्डी लीग 2019 के एलिमिनेटर मुकाबले 14 अक्टूबर जबकि सेमीफाइनल मुकाबले 16 अक्टूबर को खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा।
सातवें सीजन के मुकाबले 12 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे, जिनमें हैदराबाद, पटना, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, जयपुर, पंचकुला और ग्रेटर नोएडा शामिल हैं। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 व 8ः30 बजे शुरू होंगे।
यहां देखें पूरा शेड्यूलः
हैदराबाद लेग (20 जुलाई - 26 जुलाई)
20 जुलाई 2019
तेलुगु टाइटंस बनाम यू मुंबा
बेंगलुरु बुल्स बनाम पटना पाइरेट्स
21 जुलाई 2019
बेंगलुरु बुल्स बनाम गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स
तेलुगु टाइटन्स बनाम तमिल थलाइवास
22 जुलाई 2019
यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स
पुनेरी पल्टन बनाम हरियाणा स्टीलर्स
24 जुलाई 2019
यूपी योद्दा बनाम बंगाल वारियर्स
तेलुगु टाइटंस बनाम दबंग दिल्ली के.सी.
25 जुलाई 2019
दबंग दिल्ली बनाम तमिल थलाइवास
26 जुलाई 2019
यूपी योद्दा बनाम गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स
तेलुगु टाइटन्स बनाम पटना पाइरेट्स