फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PKL 2018: सिद्धार्थ देसाई के दम पर यू मुम्बा की जीत, तेलुगु टाइटन्स को मिली शर्मनाक हार

Tue, 23 Oct 2018 09:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
u mumba vs telugu titans
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 में मंगलवार को यू मुम्बा ने तेलुगु टाइटन्स को 41-20 से करारी शिकस्त देकर सीजन में चौथी जीत अपने नाम की। वहीं तेलुगु टाइटन्स की यह अब तक की सबसे बड़ी हार है।

विज्ञापन


तेलुगु टाइटन्स इस मैच में कुल 20 प्वॉइंट ही ले सकी, जो इस सीजन में सबसे कम प्वॉइंट लेने वाली हरियाणा स्टीलर्स (22) के ग्राफ से भी नीचे है। यू मुम्बा के लिए इस मैच का सबसे बड़ा सितारा सिद्धार्थ देसाई रहे। सिद्धार्थ ने मैच में कुल 17 प्वॉइंट्स लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


यहां देखें मैच का लाइव अपडेट:

- यू मुम्बा ने तेलुगु टाइटन्स को 41-20 से हराया

- यू मुम्बा का शानदार डिफेंस, 19-39 से पीछे तेलुगु टाइटन्स

- मैच में तीसरी बार ऑलआउट तेलुगु टाइटन्स, यू मुम्बा 36-18 से आगे

- तेलुगु टाइटन्स की मैच में वापसी की कोशिश, 31-18 से आगे यू मुम्बा

- राहुल चौधरी ने रचा इतिहास, 700 प्वॉइंट लेने वाले बने पहले रेडर

- मैच में दूसरी बार ऑलआउट तेलुगु टाइटन्स, 25-16 से आगे यू मुम्बा

- तेलुगु टाइटन्स का सुपर टैकल, सिद्धार्थ देसाई को आउट कर लिए दो प्वॉइंट

- सिद्धार्थ देसाई की तूफानी सुपर रेड, 20-12 से आगे यू मुम्बा

- मैच का पहला हाफ खत्म, 17-12 से आगे यू मुम्बा

- तेलुगु टाइटन्स पर भारी सिद्धार्थ देसाई, लिया अहम प्वॉइंट

- पहले हाफ में ऑलआउट तेलुगु टाइटन्स, 14-10 से आगे यू मुम्बा

- सिद्धार्थ देसाई ने दिलाई मुंबई के बढ़त, 7-10 से पीछे तेलुगु टाइटन्स

- यू मुम्बा की शानदार वापसी, स्कोर 6-6 से बराबर किया

- राहुल चौधरी के रेड प्वॉइंड से तेलुगु टाइटन्स को बढ़त, 3-4 से पीछे यू मुम्बा

- तेलुगु टाइटन्स का रिव्यू खराब, 3-1 से आगे यू मुम्बा

- राहुल चौधरी के दम पर तेलुगु टाइटन्स ने खोला खाता, लिया 1 रेड प्वॉइंट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें