puneri paltan vs haryana steelers
प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 में सोमवार को पुणेरी पलटन और हरियाणा स्टीलर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में पुणेरी पलटन ने हरियाणा स्टीलर्स को 34-22 से मात देकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला। इससे पहले रविवार को पुणेरी ने यू मुम्बा के साथ टाय मैच खेला था।
इस मैच के बेस्ट रेडर पुणेरी पलटन के नितिन तोमर रहे जिन्होंने कुल 16 रेड में 7 प्वॉइंट हासिल किए। इसके अलावा रवि कुमार को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। रवि कुमार ने चार टैकल के साथ चार टैकल प्वॉइंट जुटाए। मैच में पुणे ने जहां 16 रेड प्वॉइंट लिए तो वहीं हरियाणा स्टीलर्स ने 11 रेड प्वॉइंट लिए।
यहां देखें मैच का लाइव अपडेट:
- मैच के आखिरी क्षणों में भी विकास कंडोला का शानदार प्रदर्शन, 20-32 से अभी भी पीछे हरियाणा स्टीलर्स
- मैच में फिर दहाड़े पुणेरी के शेर, दूसरी बार ऑलआउट हरियाणा स्टीलर्स
- जीबी मोरे ने रेड में लिए दो प्वॉइंट, 25-17 से आगे पुणेरी पलटन
- विकास कंडोला ने डू एंड डाय में लिया एक और प्वॉइंट, 21-16 से पीछे हरियाणा स्टीलर्स
- सुनील के खिलाफ हरियाणा स्टीलर्स का जबरदस्त डिफेंस, 18-14 से आगे पुणेरी पलटन
- दूसरे हाफ में पुणेरी पलटन को मिला पहला प्वॉइंट, 16-9 से आगे पुणेरी पलटन
- पहले हाफ का खेल खत्म, 15-9 से आगे पुणेरी पलटन
- पहले हाफ में पुणेरी पलटन ने हरियाणा स्टीलर्स को किया ऑलआउट, 13-8 से आगे पुणेरी पलटन
- दीपक दहिया की रेड से पुणेरी पलटन ने की स्कोर की बराबरी, दोनों टीमों का स्कोर 8-8
- हरियाणा के जबरदस्त अटैक से टीम को मिला एक और प्वॉइंट, 6-8 से पीछे पुणेरी पलटन
- पुणेरी पल्टन की खेल में शानदार वापसी, 4-5 से पीछे हरियाणा स्टीलर्स
- विकास कंडोला की तीसरी रेड पर पुणेरी पलटन ने दिखाया जबरदस्त डिफेंस, एक प्वॉइंट से आगे हरियाणा
- विकास कंडोल ने दूसरी बार पुनेरी पलटन पर बोला हमला, 4-1 से आगे हरियाणा स्टीलर्स
- विकास कंडोला ने हरियाणा स्टीलर्स को दिलाय पहला प्वॉइंट