फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी योद्धा ने तेलुगु टाइटन्स को मात देकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत 

Sat, 12 Aug 2017 09:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
यूपी योद्धा बनाम तेलुगु टाइटन्स - फोटो : Prokabaddi
विज्ञापन
स्टार रेडर राहुल चौधरी की कप्तानी वाली तेलुगु टाइटन्स के लिए पांचवें सीजन में बुरा दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले छह मैचों में जीत के लिए तरस रही टाइटन्स को सातवें मैच में भी जीत से महरूम रहना पड़ा। अपना पहला सीजन खेल रही यूपी योद्धा ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार तीसरी दर्ज की और टाइटन्स को 39-32 से मात दी। 
विज्ञापन


अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में यूपी की जीत के हीरो नितिन तोमर रहे उन्होंने अपनी टीम के लिए 17 रेड में 10 प्वाइंट हासिल किए। राहुल चौधरी ने अपनी टीम के लिए 12 अंक जोड़े लेकिन टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो पाए। 

यह मुकाबला शुरू से ही रोचक रहा। पहले हाफ के पहले दस मिनट में दोनों टीमें 6-6 अंक की बराबरी पर थीं। पंद्रहवें मिनट में ये बराबरी 15-15 अंकों की हो गई। पहले हाफ का अंत यूपी योद्धा ने 1 अंक की बढ़त के साथ 14-13 से किया। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे हाफ में भी यह सिलसिला बरकरार रहा। दूसरे हाफ के छठे मिनट में स्कोर 20-20 और 12 वें मिनट में 24-24 की बराबरी पर पहुंच गया। ऐसे में कौन सी टीम जीत हासिल करेगी इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल था। लेकिन इसके बाद यूपी योद्धा ने धीरे-धीरे बढ़त बनानी शुरू की और राहुल चौधरी की टीम को एक बार फिर जीत से दूर कर दिया।    

यूपी ने रेड में 22, टैकल में 11, ऑल आउट में 2 और 4 अंक अतिरिक्त के रूप में हासिल किए। वहीं तेलुगु टाइटन्स ने रेड में 19, टैकल में 9, ऑल आउट से 2 और 2 अतिरिक्त अंक हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें