फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैम्पियनशिप: ट्रायल्स में बजरंग ने मान को दी मात, भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

Sat, 12 Aug 2017 08:54 PM IST
एजेंसी/भाषा
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
विज्ञापन
एशियाई चैम्पियन बजरंग पूनिया ने आज यहां विशेष चयन ट्रायल में राहुल मान को शिकस्त दी जिससे वह आगामी विश्व चैम्पियनशिप में पुरूष 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।बजरंग ने मान को 10-0 से रौंदकर 21 अगस्त से होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये चुने गये अंतिम खिलाड़ियों की सूची में जगह सुनिश्चित की।
विज्ञापन


इससे पहले मान पिछले महीने सोनीपत में हुए चयन ट्रायल में 65 किग्रा में विजेता रहे थे। लेकिन बजरंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को आवेदन दिया था कि वह वायरल बुखार के कारण ट्रायल्स में भाग नहीं ले पायेंगे और उन्होंने अनुरोध किया था कि उनके वजन वर्ग में फाइनल ट्रायल उनके ठीक होने के बाद करा दिया जाये।

मान को फिर गले में मामूली चोट लग गयी और 65 किग्रा का फाइनल ट्रायल नहीं हो सका। इसके बाद मुख्य कोच जगमिंदर सिंह के अनुरोध पर डब्ल्यूएफआई ने सरकार से मंजूरी ली कि बजरंग और मान दोनों फ्रांस जायें और टूर्नामेंट से पहले वहीं उनका फाइनल ट्रायल कराया जाये। टूर्नामेंट के लिये बाकी टीम की घोषणा सोनीपत में चयन ट्रायल के बाद की गयी।
विज्ञापन


फ्रीस्टाइल टीम इस प्रकार है: संदीप तोमर (57 किग्रा), हरफूल (61 किग्रा), बजरंग पूनिया (65 किग्रा), अमित धनकड़ (70 किग्रा), प्रवीण राणा (74 किग्रा), दीपक (86 किग्रा), सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा), सुमित (125 किग्रा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें