फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी: रोमांचक मुकाबले में पुनेरी पलटन ने यू मुंबा को दी मात 

Sun, 27 Aug 2017 12:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
यू मुंबा बनाम पुनेरी पलटन - फोटो : Prokabaddi
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग के मुंबई लेग में यू मुंबा को घर में पुनेरी पलटन के सामने हार का सामना करना पड़ा है। रोमांचक रहे मैच में पुणे ने मुंबई को अंतिम समय में 24-26 से मात दी। फर्स्ट हाफ के पहले 8 मिनट में दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर थीं। लेकिन घर में खेल रही मुंबई ने पहले हाफ में 15-9 से बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन ने शानदार वापसी करते हुए 4 मिनट शेष रहते 23-23 की बराबरी हासिल कर ली। अंतिम 2 मिनट में मुकाबला 24-24 की बराबरी पर था। आखिरी 2 मिनट में 2 अंक हासिल कर पुनेरी पलटन ने बाजी मार ली।
विज्ञापन


दोनों टीमों का अटैक और डिफेंस बराबर रहा। अटैक में मुंबई ने 13 और पुणे ने 14 अंक हासिल किए। टेकल में दोनों 8-8 अंक की बराबरी पर रहे। दोनों टीमों ने एक-एक बार एक दूसरे को ऑल आउट कर 2-2 अंक बटोरे। मुंबई ने अतिरिक्त के रूप में 1 और पुणे ने 2 अंक हासिल किए। अटैक में 1 और एक अतिरिक्त अंक ने पुणे को विजयी बना दिया। 
विज्ञापन


पुणे की जीत के हीरो दीपक हुड्डा रहे। दीपक ने 7 रेड प्वाइंट अपनी टीम के लिए जुटाए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें