फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना पाइरेट्स ने तमिल थलाइवास को 35-24 से दी मात

Sun, 27 Aug 2017 12:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
पटना पाइरेट्स बनाम तमिल थलाइवाज - फोटो : Prokabaddi
विज्ञापन
मोनू गोयत के 11 अंकों की बदौलत पटना पाइरेट्स ने प्रो कबड्डी लीग के तहत खेले गए एक मुकाबले में तमिल थलाइवास को 35-24 से पराजित कर दिया। पटना के लिए जयपदीप ने पांच टैकल अंक अर्जित  किए। तमिल थलाइवास टीम के लिए अजय ठाकुर ने रेड से 10 अंक बनाए। हालांकि अजय को टीम के अन्य साथियों से मदद नहीं मिली। इस जीत से पटना के सात मैचों से 27 अंक हो गए हैं और टीम जोन बी में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


थलाइवास टीम की यह चौथी हार है। तमिल के सात मैचों से 14 अंक हैं और टीम इस ग्रुप में सबसे निचले क्रम छठे स्थान पर है। हाफ टाइम तक पटना ने 16-9 की बढ़त बना ली थी। दूसरा हाफ शुरू होते ही दोनों टीमों ने अंक बटोरे। हालांकि पटना ने 26 मिनट बाद 18-12 की बढ़त बना ली थी। गोयत ने 27वें मिनट में दो अंक अर्जित कर अपनी टीम को 20-13 से आगे कर दिया था।

पटना ने आलराउंड खेल दिखाकर मैच में बाजी मारी। पटना ने रेड में 18, टैकल में 13 और आलआउट प्वाइंट्स के रूप में 4 अंक हासिल किए। वहीं थलाइवाज ने रेड में 14, टैकल में 9 और अतिरिक्त के रूप में 1 अंक हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें