हरियाणा स्टीलर्स बनाम बेंगलुरु बुल्स
- फोटो : Pro kabaddi
पटना पाइरेट्स के खिलाफ शुक्रवार को घर पर टाई मुकाबला खेलने के बाद हरियाणा स्टील्स ने शनिवार को शानदार खेल दिखाते हुए बेंगलुरु बुल्स को 38-31 से मात दी और घर में पहली जीत दर्ज की। सोनीपत में खेले गए मुकाबले में प्रशांत कुमार राय ने हरियाणा के लिए सबसे ज्यादा 16 अंक जुटाए इसमें उनका दीपक दहिया ने शानदार तरीके से सहयोग किया।
मैच के शुरुआती दस मिनट में दोनों टीमें 5-5 अंक की बराबरी पर थीं। लेकिन इसके बाद मैच में थोड़ी तेजी देखने को मिली। दोनों टीमें बारी-बारी से बढ़त हासिल करती रहीं और मैच में उतरा-चढ़ाव होते रहे। पहले हाफ की समाप्ति पर दोनों टीमें 14-14 अंक की बराबरी पर थीं।
दूसरे हाफ के शुरुआती दौर से ही मेजबान हरियाणा ने थोड़ी-थोड़ी बढ़त बनानी शुरू की। दूसरे हाफ के पहले पांच मिनट में हरियाणा 24-17 से आगे हो गई। इसके बाद पांच अंकों की बढ़त हिरयाणा ने अंतिम 10 मिनट तक बनाए रखी। इसके बाद अंत तक स्टीलर्स ने बेंगलुरु बुल्स को बढ़त कायम करने का कोई मौका नहीं दिया और मैच 38-31 से अपने नाम कर लिया।
रेड प्वाइंट में दोनों टीमें 24-24 प्वाइंट की बराबरी पर रहीं लेकिन टैकल में हरियाणा ने 6 के मुकाबले 9 अंक हासिल किए। दो बार बेंगलुरु को ऑलआउट कर 4 अंक भी बटोरो। यही अंतर हार जीत के लिए निर्णायक साबित हुए। दोनों टीमों को 1-1 अंक अतिरिक्त के रूप में भा हासिल हुए।