गुजरात फोर्च्यूनजाइंट्स ने सोमवार को प्रो कबड्डी लीग के सातवें सत्र के मैच में तेलुगू टाइटन्स को 48-38 से शिकस्त दी। गुजरात की टीम के लिये सोनू ने 17 रेड अंक (पीकेएल इतिहास में गुजरात का सर्वश्रेष्ठ रेड प्रदर्शन) हासिल किए जिससे छठे सत्र की उप विजेता टीम ने अपना अभियान सकारात्मक तरीके से समाप्त किया।
हालांकि दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। लेकिन दोनों टीमों ने बेहतरीन जज्बा दिखाया और तेलुगू टाइटन्स ने पहले हाफ तक 21-13 से बढ़त बनायी हुई थी। लेकिन सोनू के प्रदर्शन से गुजरात ने जीत हासिल की।
वहीं, दूसरे मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने जयपुर पिंक पैंथर्स को करीबी मुकाबले में 35-33 से हराया।