फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के संज्ञान में आए मामले, नौकरी के लिए पहलवान लगा रहे फर्जी प्रमाण पत्र

Mon, 07 Oct 2019 11:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दंगल में पहलवान की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

पहलवानों की ओर से नौकरी हासिल कर फर्जी प्रमाण पत्र लगाने का मामला सामने आया है। सेना में नौकरी हासिल करने के लिए कई पहलवानों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने के फर्जी प्रमाण पत्र लगाए। सेना की ओर से जब इन प्रमाण पत्रों की छानबीन के लिए भारतीय कुश्ती संघ को भेजा गया तो ये फर्जी पाए गए। कुश्ती संघ ने इन पहलवानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए कमर कस ली है, लेकिन इन प्रमाण पत्रों  को बनाने वाले रैकेट का अब तक पर्दाफाश नहीं हो सका है।

विज्ञापन


कुश्ती संघ का कहना है कि उनकी कोशिश यही है कि किसी तरह फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया जाए। यह पहला मामला नहीं है जब पहलवानों की ओर से फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल करने की कोशिश की गई है। यही कारण है कि इस बार कुश्ती फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले पहलवानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहा है। जिसमें संघ को उम्मीद है कि यह गोरखधंधा करने वाले रैकेट का पर्दाफाश हो जाएगा।

कुश्तीसंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर का कहना है कि फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए योग्य पहलवानों का हक छीना जा रहा है। गोआ के सत्यम शुक्ला, पीयूषकांत यादव, अभिषेक सिंह, यूपी के मुकुल सहरावत, अभिषेक चौधरी की ओर से जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने या फिर पदक जीतने के फर्जी प्रमाण पत्र लगाए गए हैं। इन सभी प्रमाण पत्रों को भारतीय कुश्ती संघ की ओर से जारी किया गया दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें