फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro Kabaddi 2019: तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को पहले मैच में मिली हार, बेंगलुरू बुल्स ने हराया

Sat, 20 Jul 2019 10:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बेंगलुरु बुल्स - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के दूसरे मुकाबले में गत विजेता बैंगलुरू बुल्स ने 3 बार की पूर्व चैंपियन पटना पाइरेट्स को हरा दिया। रोमांचक मैच में बुल्स ने पाइरेट्स को 34-32 से हराकर अपना पहला मैच जीता। बैंगलोर की तरफ से रेडर पवन सेहरावत (9) तो डिफेंस में अमित ने हाई फाइव लगाया। 

विज्ञापन


गत विजेता बेंगलुरू बुल्स ने अपनी टीम में रोहित कुमार, पवन सेहरावत, आशीष सांगवान, विजय कुमार, अमित, सुमित सिंह और महेंदर सिंह को खिलाया। वहीं दूसरी तरफ पटना पाइरेट्स की तरफ से परदीप नरवाल,  विकास जगलान, नीरज कुमार, जैंग कुन ली, हादी, मोहम्मद इस्माइल और जयदीप मैच में उतरे।

पहले हाफ के बाद पटना पाइरेट्स ने 17-13 से बढ़त बनाई थी। लेकिन दूसरे हाफ में बुल्स ने अपने डिफेंडर्स और रेडर्स के बेहतरीन खेल से जबरदस्त वापसी की और मैच को जीतने में सफल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें