U.P. Yoddha vs Bengal Warriors
यूपी योद्धा और बंगाल वॉरियर्स के बीच रविवार को प्रो कबड्डी लीग 2018 का 49वां मुकाबाल ड्रॉ हो गया। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जोन बी के तहत खेला गया यह मुकाबाल 30-30 की बराबरी पर खत्म हुआ।
इस मुकाबले में यूपी योद्धा की तरफ से रिशांक ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 20 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकिनितेश ने 6 टैकल में 4 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, बंगाल वॉरियर्स की तरफ से मनिंद्र सिंह ने 21 रेड में 14 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर विशाल ने 7 टैकल में 3 प्वाइंट्स हासिल किए।
बता दें कि इस मुकाबले में यूपी योद्धा को 19 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, बंगाल वॉरियर्स को 19 रेड प्वाइंट्स, 7 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।