फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डीः फॉर्च्यून जायंट्स की शानदार जीत, दबंग दिल्ली को 45-38 से हराया

Sun, 04 Nov 2018 09:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Gujarat Fortunegiants vs Dabang Delhi
विज्ञापन

गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने रविवार को प्रो कबड्डी लीग 2018 के 48वें मुकाबले में दबंग दिल्ली पर शानदार जीत दर्ज की। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जोन ए के तहत खेले गए इस मुकाबले में को फॉर्च्यून जायंट्स ने दबंग दिल्ली को 45-38 से हराया। 

विज्ञापन


इस मुकाबले में फॉर्च्यून जायंट्स की तरफ से डोंग ली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि प्रवेश ने 9 टैकल में 6 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, दबंग दिल्ली की तरफ से चंद्रन रणजीत ने 14 रेड में 11 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि डिफेंडर विशाल ने 7 टैकल में 2 प्वाइंट्स हासिल किए। 

बता दें कि इस मुकाबले में दोनों टीमें दो-दो बार ऑलआउट हुई।  फॉर्च्यून जायंट्स को 25 रेड प्वाइंट्स, 12 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 4 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, दबंग दिल्ली को 26  रेड प्वाइंट्स, 6 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 2 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें