फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग सीजन-5: पटना पाइरेट्स का शानदार आगाज, तेलुगु टाइटंस को दी मात

Sun, 30 Jul 2017 12:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
पटना पाइरेट्स बनाम तेलुगु टाइटन्स - फोटो : Prokabaddi
विज्ञापन
प्रो कबड्डी लीग 2017 के पांचवें सीजन के दूसरे दिन को दूसरे मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन पटना पाइरेट्स ने तेलुगु टाइटन्स को 29 के मुकाबले 35 रन के अंतर से मात देकर सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंत में पटना की टीम भाग्यशाली साबित हुई और बाजी उसके हाथ लगी। 
विज्ञापन


पटना की जीत में प्रदीप नरवाल की अहम भूमिका रही। नरवाल ने 15 रेड अंक हासिल कर अपनी टीम के लिए विजयी भूमिका अदा की। मैच में पहला अंक पटना ने हासिल किया। टाइटंस के कप्तान राहुल चौधरी  छठे मिनट में सफल रेड स्कोर को 4-4 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मुकाबला और कड़ा होता चला गया। पलड़ा कभी पटना का तो कभी टाइटंस की तरफ झुक रहा था। हाफ टाइम पर पटना 15-14 के अंतर से आगे थी। 

दूसरे हाफ की शुरुआत धीमी रही। शुरुआती दो मिनट में दोनों टीमें कोई अंक अर्जित नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ का पहला अंक टाइटंस ने 21वें मिनट में हासिल किया और 15-15 की बराबरी पर आ गई। इसके बाद टाइटंस ने पटना की रेड को असफल करते हुए तीन अंक हासिल किए और स्कोर 19-16 कर लिया। मैच में एक समय टाइटंस 21-18 से आगे थी लेकिन 26वें मिनट में पटना ने दो अंक हासिल करते हुए 21-21 से स्कोर लेवल कर लिया। लेकिन इसके बाद टाइटंस ने एक बार फिर 25-23 की बढ़त हासिल कर ली। 
विज्ञापन


प्रदीप नरवाल ने 34वें मिनट में ने सफल रेड मारते हुए दो अंक हासिल किए और अपनी टीम को 27-25 की बढ़त दिला दी। इसके बाद पटना ने अंत तक बढ़त कायम रखी और टाइटंस को वापसी नहीं करने दी। पटना ने रेड कुल अंक में से 22 रेड, 10 टैकल और 2 अंक ऑल आउट से हासिल किए। पटना ने एक अतिरिक्त अंक भी हासिल किया। वहीं टाइटंस ने 18 अंक रेड से, 8 टैकल और 2 अंक आलआउट से हासिल किया। साथ ही एक अतिरिक्त अंक भी अर्जित किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें