दबंग दिल्ली बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स
- फोटो : Prokabaddi
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन का दिल्ली दबंग की टीम ने धमाकेदार आगाज करते हुए शनिवार को खेले गए अपने पहले मुकाबले में रोमांचक रहे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 26 के मुकाबले 30 अंकों से मात दी।
मैच में एक समय दिल्ली की टीम कमजोर लग रही थी। जयपुर ने 14-4 की बढ़त बना ली थी। हाफ टाइम 19-6 के स्कोर के साथ जयपुर ने सात अंक आगे थी। लेकिन मैच के दूसरे हाफ में कप्तान मिराज शेख के शानदार खेल की बदौलत दिल्ली ने पासा पलटते हुए मैच अपने नाम कर लिया।
दूसरे हाफ में दिल्ली ने इस आक्रामकता रुख अपनाते हुए अंकों के अंतर को कम करना शुरू किया। दिल्ली ने 15-17 का स्कोर किया और फिर 18-18 से बराबरी कर ली। दोनों टीमे एक-एक प्वाइंट के लिए कड़ी मशक्कत कर रही थीं। इसी दौरान दिल्ली 27-21 से आगे निकली। इसके बाद जयपुर उसे पीछे नहीं कर पाई।
दबंग दिल्ली ने ने कुल 30 में से 13 अंक रेड, 12 अंक टैकल और ऑल आउट से चार अंक हासिल किए। दिल्ली को एक अतिरिक्त अंक भी हासिल हुआ। वहीं जयपुर ने रेड में दिल्ली से 2 अंक ज्यादा कुल 15 अंक हासिल किए। वहीं टैकल से चार और ऑल आउट से दो अंक जुटाए। उसे दिल्ली के 1 के मुकाबले 5 अतिरिक्त अंक हासिल हुए। दिल्ली से बेहतर अटैक भी दो बार की विजेता जयपुर को पहले मैच में जीत नहीं दिला सका। दिल्ली के कप्तान मेराज शेख मैच के हीरो रहे।