फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉटगन विश्व कप में पृथ्वीराज भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ

Fri, 16 Aug 2019 08:35 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निशानेबाजी - फोटो : Social media
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाज पृथ्वीराज टोंडाइमान ने फिनलैंड के लाहिटी में चल रह आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा के पहले दिन गुरुवार को क्वालीफायर में 47 का स्कोर बनाया। पृथ्वीराज अभी छठे स्थान पर हैं, लेकिन भारतीयों में उनका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ विश्व कप के इस चौथे और अंतिम चरण में अगले एक सप्ताह में पांच फाइनल्स होंगे। इस बीच टोक्यो ओलंपिक के आठ कोटा स्थान भी दांव पर लगे रहेंगे। पृथ्वीराज ने 22 और 25 के दो राउंड से छठा स्थान हासिल किया है। अभी क्वालीफाईंग में तीन राउंड होने बाकी हैं जिसके बाद शनिवार को फाइनल होगा। 

कयनान चेनाई ने 45 का स्कोर बनाया और वह 43वें स्थान पर है। मानवजीत सिंह संधू अपनी स्पर्धा पूरी नहीं कर पाए। माल्टा के विलियम चेटकिट 48 का स्कोर बनाकर शीर्ष पर हैं। महिला ट्रैप में शगुन चौधरी ने 44 का स्कोर बनाया और वह 11वें स्थान पर है जबकि सीमा तोमर 40 के स्कोर के साथ 35वें स्थान पर हैं। मनीषा कौर ने 36 अंक ही बनाये हैं और वह 54वें स्थान पर है। महिलाओं का ट्रैप फाइनल शुक्रवार को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें